{"_id":"5c095f40bdec22415e42d543","slug":"111544118080-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से लूटे गए 21.50 लाख रुपये बरामद
सोने की नकली ईंट थमा 34 लाख रुपये लूट का मामला
- बाकी बचे 12.50 लाख की राशि पता लगा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो,
नूंह। पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति से 34 लाख रुपये की लूट मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों से रिमांड के दौरान 21 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बदमाश मुबीन से 14 लाख और मुबारिक से साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए। चार दिन की रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को बदमाश मुबीन और मुबारिक को नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से मुबीन को जेल भेज दिया, वहीं मुबारिक को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक लूट की राशि में मुबीन ने तीन लाख रुपये जुआ में खर्च कर दिए जबकि मुबारिक ने अपने गांव सुखपुरी में पत्नी के नाम 6 लाख 30 हजार रुपये का प्लॉट खरीद लिया। इसके अलावा तीन लाख रुपये मुबारिक ने किसी अन्य व्यक्ति को दे रखे हैं। पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने के साथ-साथ गांव में खरीदी गई प्लॉट का पता लगा रही है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मुकेश फौगाट ने बताया कि तावडू सीआइए प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में एएसआइ हरबीर, हवलदार धर्मेंद्र जीतराम की टीम गठित कर बदमाशों द्वारा छुपाई राशि बरामद की गई। पुलिस शेष राशि का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही शेष राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा।
14 नवंबर को सचिवालय नूंह में पंजाब के रहने वाले राजेश बल्ला को बदमाश मुबीन निवासी वार्ड पांच नगीना और मुबारिक गांव सुखपुरी ने दस सोने की नकली ईंट थमा 34 लाख लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 23 नवंबर को मुकदमा दर्ज करते हुए एक दिसंबर की शाम नूंह-शिकरावा रोड (भादस मोड़) से दोनों बदमाशों को स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया। 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश कर अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेजा था।