{"_id":"5b9ae4fa867a557ea40c83c9","slug":"111536877818-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों प्राधिकरणों को दिसंबर तक 25 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों प्राधिकरणों को दिसंबर तक 25 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: तीनों प्राधिकरणों को 25 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य
मंत्री स्तरीय बैठक में दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दिसंबर तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को 25 हजार करोड़ के औद्योगिक निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री सतीश महाना ने दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को लखनऊ में औद्योगिक प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक की। इसमें औद्योगिक निवेश सबसे प्रमुख मुद्दा रहा। महाना ने कहा कि दिसंबर में एक और आयोजन कराया जाएगा। इस बार पूरे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि प्रदेश में निवेश के बाद हालात बेहतर हों।
उन्होंने सातवां वेतन आयोग कैबिनेट से पास होने की जानकारी भी दी। अब इसे प्राधिकरणों लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, ओएसडी राजेश सिंह व अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान बिल्डर-खरीदार मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रगति रिपोर्ट दी गई। इसके बाद महाना ने दिसंबर तक 24 हजार खरीदारों को घर दिलाने का लक्ष्य दिया। इसके अलावा प्राधिकरण की खस्ता हालत से निपटने के लिए बकाया वसूली के उपाय करने को कहा गया। लैंड ऑडिट और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानकारी दी गई। वहीं जो विकास कार्य चल रहे हैं उसे समय से पूरा करने को कहा गया। जिले के सभी प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट भी उद्योग मंत्री को सौंपी गई।