{"_id":"5b6eed644f1c1bb9478b4c06","slug":"111533996388-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हरियाली बढ़ाएंगी देसी दरख्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हरियाली बढ़ाएंगी देसी दरख्तें
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: शहर में हरियाली बढ़ाएंगे देसी दरख्त
स्वतंत्रता दिवस पर 86725 पौधे लगाने का लक्ष्य, प्राधिकरण तैयारियों में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की हरियाली सजावटी पौधों से नहीं, बल्कि देसी दरख्तों से बढ़ेगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत 86725 पौधे नोएडा में लगाए जाएंगे। सजावटी, जड़ी बूटियों वाले पौधे और झाड़ियों की जगह स्थानीय जलवायु के अनुसार देसी दरख्तों को लगाने पर जोर दिया जाएगा।
अभियान के तहत प्राधिकरण अधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधान, आरडब्ल्यूए, एनईए और विभिन्न विद्यालयों व एनजीओ पौधरोपण कर हरियाली का संदेश देंगे। अधिकारियों ने बताया कि लंबी आयु के फलदार व छायादार श्रेणी के 10 से ज्यादा प्रकार की प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों में देसी आम, जामुन, महुआ, इमली, कदंब, बेल, नीम, आंवला, शहतूत, गूलर और पिलखन शामिल हैं। इनकी प्रजातियां न केवल पर्यावरण एवं जलवायु की संरक्षक हैं, बल्कि इनके बड़े दरख्तों की आयु भी अपेक्षाकृत अधिक होती है। इन वृक्षों से लंबे समय तक फल-फूल, औषधि और छाया मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जन सहभागिता के बिना हरित नोएडा, स्वच्छ नोएडा का नारा अधूरा है। इसलिए अभियान में सभी को शामिल किया जा रहा है।