{"_id":"6a637add01ca5cc103082e09","slug":"11-players-from-the-district-selected-for-the-junior-football-team-noida-news-c-23-1-lko1064-101141-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जूनियर फुटबॉल टीम के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जूनियर फुटबॉल टीम के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
- मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व, बेहतर प्रदर्शन पर प्रदेश प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला खेल विभाग और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल चयन ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब 25 जुलाई को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में चित्रांश कुमार, प्रज्ञान शर्मा, रुद्र चौहान, सुदीक्षित रेड्डी, ललित कुमार सिंह, रौनक, अबीर चौधरी, रूमित शर्मा, प्रतिष्ठ सिंगला, सनोज कुमार और अक्षत सोलंकी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त 2026 तक मऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगी।