फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11-month-old innocent dies in two-car collision

दो कारों की भिड़ंत में 11 माह की मासूम की मौत

Fri, 19 Nov 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
11-month-old innocent dies in two-car collision
नोएडा। सेक्टर-1 गोलचक्कर के पास बुधवार देर रात को तेज रफ्तार कार की भिड़ंत में 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में कैब चालक, बच्ची की मां और दूसरी कार में सवार दो युवक घायल हो गए। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मना करने के कारण मासूम का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के टेक जोन चार में रहने वाले डॉ. खालिद और उनकी पत्नी सफा चिकित्सक हैं। बुधवार देर रात डॉ. सफा 11 माह की बेटी मरियम के साथ ओला से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रही थीं।
विज्ञापन

उनकी कैब जैसे से ही सेक्टर-1 गोल चक्कर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही सोनेट कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। दोनों कार में जोरदार टक्कर होने के कारण कार के पिछली सीट पर सो रही मरियम सीट से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में डॉ. सफा और कैब चालक को भी चोटें आई। कैब चालक को अधिक चोट के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सोनेट कार सवार लाजपत नगर, दिल्ली निवासी एकांत पाठक, सक्षम दीक्षित और पंकज यादव सवार थे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता डॉ. खालिद ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी चोरी
ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने सेक्टर-76 में महिला की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी चुरा ली। जब महिला कार के पास पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-79 निवासी शैफाली बुधवार को सेक्टर-76 स्थित एक मार्केट में किसी काम से गई थी। उन्होंने कार मार्केट के बाहर खड़ी की थी। जब वह लौटीं तो कार का शीशा टूटा हुआ था और लैपटॉप बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, चार्जर और 1700 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed