{"_id":"6925fa6af049516156001964","slug":"11-blos-completed-100-work-na-news-c-214-1-knj1007-140723-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 11 बीएलओ ने शत प्रतिशत कार्य किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 11 बीएलओ ने शत प्रतिशत कार्य किया पूरा
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 1.62 लाख मतदाताओं की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। मंगलवार को 11 बीएलओ ने अपना शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि 196 विधानसभा क्षेत्र में 4.80 लाख मतदाता हैं जिसमें 1.62 लाख मतदाताओं की ऑनलाइन फीडिंग बीएलओ तथा सुपरवाइजरों के अथक प्रयासों से हो चुकी है। 550 बूथों के बीएलओ तथा सुपरवाइजर गणना पत्रक भरवाने तथा ऑनलाइन फीडिंग कराने का कार्य तीव्र गति से कर रहे हैं। अभी तक 34 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। चार दिसंबर तक यह कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश सभी बीएलओ को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों तथा स्थानांतरित लोगों की अलग से सूची बनाई जा रही है। उधर, ब्लाॅक मुख्यालय पर ऑनलाइन फीडिंग के लिए बनाए गए केंद्र पर खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी के निर्देशन में कार्य तीव्र गति से चल रहा है।