फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 arrested in arms smuggling, 12 pistols found

Noida News: हथियार तस्करी में 11 गिरफ्तार, 12 पिस्टल मिलीं

Sat, 04 May 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
11 arrested in arms smuggling, 12 pistols found
दिल्ली, खुर्जा, अलीगढ़, सिकंदराबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर समेत 50 जगहों पर छापे मारकर दबोचा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक आरोपी की हथियार के साथ तस्वीर से खुला पूरे गिरोह का राज
----
3000 किमी तक सफर तय किया पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना समेत हथियारों के खरीदार, ट्रांसपोर्टर और सप्लायर भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 पिस्टल, 50 कारतूस और 30 खोखे बरामद किए हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ खींची गई एक तस्वीर से पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने दिल्ली, खुर्जा, अलीगढ़, सिकंदराबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर समेत करीब 50 जगहों पर छापे मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, पिछले दिनों टीम में तैनात हवलदार सुनील का खबर मिली कि साकिब उर्फ फायर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें हथियारों के साथ डाली हैं। सुनील ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन व अन्य की टीम को दी। टीम ने छापा मारकर साकिब को जहांगीरपुरी से 16 अप्रैल को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान साकिब ने बताया कि वह इमरान उर्फ बल्लू से हथियार लेकर आगे बेचता है। हथियारों का धंधा बढ़ाने और टशन के लिए साकिब सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालता था। साकिब से पूछताछ के बाद पुलिस ने पहले इमरान को दबोच लिया। जीशान उर्फ नाइक से इमरान हथियार लाता था। वहीं, नवाब उर्फ मुल्ला नवाब से जीशान, आसान उर्फ अहसान और कदीम हथियार लेकर आते थे। नवाब गिरोह के सरगना मोहम्मद शमीम से हथियार लाता था। करीब 15 दिन तक पुलिस ने तीन हजार किलोमीटर तक सफर तय कर आरोपियों को दिल्ली, खुर्जा, अलीगढ़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर से दबोच लिया। आरोपियों में विपिन, शाकाल, सलीम और हर्ष त्यागी भी शामिल हैं। हथियार तस्करों में तस्करों के अलावा ट्रांसपोर्टर व खरीदार भी शामिल हैं। गैंग सरगना शमीम उर्फ हाजी शमीम मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। नवाब, कदीम, अहसान, जीशान, इमरान खुर्जा के रहने वाले हैंं। विपिन, साकिब, शाकाल, सलीम जहांगीरपुरी, दिल्ली और हर्ष त्यागी बुराडी के निवासी हैं। हर्ष शादी में हवाबाजी के लिए फायरिंग करता था। इसके पास से 30 खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article