{"_id":"600f131c8ebc3ef9220c8d1c","slug":"10th-student-beaten-2-with-reletive-grnoida-news-noi5619795132","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वीं की छात्रा ने परिजन के साथ मिलकर की मनचलों की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वीं की छात्रा ने परिजन के साथ मिलकर की मनचलों की धुनाई
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा ने परिजनों के साथ 2 मनचलों की धुनाई की
दनकौर। दसवीं की एक छात्रा ने सोमवार को दो मनचलों की परिजनों के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि मनचले छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहे थे। बाद में छात्रा और परिजनों ने आरोपितों को कोतवाली में पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा कस्बे के ही इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि घर से कॉलेज जाते समय रोज मनचले उसका पीछा करते हैं। तीनों उसी कॉलेज में पढ़ते हैं। पैदल जाते समय वह छात्रा पर टिप्पणी करते हैं। कई बार इनकी हरकतों को छात्रा ने दरकिनार भी किया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे में छात्रा ने सोमवार को परिजनों से शिकायत कर दी। सुबह जब छात्रा घर से निकली तो परिजन कॉलेज से कुछ दूरी पर खड़े हो गए। जब मनचलों ने बाइक से छात्रा का पीछा किया तो परिजनों ने तीनों को पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान उनका एक साथी मौके से भाग गया। जिसके बाद परिजनों ने बाकी दोनों की धुनाई कर दी। दनकौर पुलिस का कहना है कि बाद में आरोपित पक्ष के लोगों ने भविष्य में ऐसा नहीं करने का हवाला देकर छात्रा और उसके परिजनों से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।