फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10th passed man duped 300 persons

10वीं पास ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 300 युवाओं को ठगा

Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
10th passed man duped 300 persons
10वीं पास ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 300 युवाओं को ठगा
विज्ञापन

नोएडा। खुद को एचआर मैनेजर बताकर 10वीं पास शख्स ने टेक महेंद्रा और टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पर 300 से ज्यादा युवाओं से 20 लाख की ठगी कर ली। आरोपी देहरादून निवासी पवन कुमार को साइबर क्राइम सेल ने फेज-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते डेढ़ वर्ष से नौकरी डॉट कॉम से डेटा लेकर अपने घर से बेरोजगार युवक-युवतियों से संपर्क कर अलग-अलग तरीके से खाते में पैसे डलवाता था। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, चार मोबाइल व आठ सिम बरामद हुए हैं।
एडिशनल डीसीपी, क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में टेक महेंद्रा की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने फेज-2 क्षेत्र से देहरादून निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह टेक महेंद्रा व टाटा मोटर्स के नाम से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल, आईडी एवं डोमेन बनाकर ठगी कर रहा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पवन नौकरी डॉट कॉम से बेरोजगार युवक युवतियों का डाटा लेता था। इसके बाद वह खुद बेरोजगार युवकों से संपर्क करता था। वह खुद को टेक महेंद्रा एवं टाटा मोटर्स का एचआर मैनेजर एवं अधिकारी बताकर फर्जी ई-मेल आईडी एवं व्हाट्स ऐप के माध्यम से फर्जी ऑफर लेटर, ज्वाइनिंग लेटर भेजता था और पेटीएम व अन्य माध्यमों से पैसे मंगवाता था।
विज्ञापन

पहले फर्जी कंपनी में कर चुका है काम
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दसवीं पास आरोपी पहले नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी कंपनी काम कर चुका है। कंपनी बंद हो गई तो पवन वहां से लैपटॉप लेकर आ गया और घर से फर्जीवाड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सप्ताह 10-12 लोगों से करता था संपर्क
आरोपी नौकरी डॉट कॉम से डाटा लेकर हफ्ते में 10 से 12 लोगों से संपर्क करता था। पहले रिज्यूमे सेलेक्ट होने की बात कहकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर युवकों से पैसे लेता था फिर प्रोसेसिंग फीस से लेकर ऑफर व ज्वाइनिंग लेटर भेजने के नाम पर पैसे मंगवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed