फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   102.5 crore insurance will compensate for the loss of flat buyers

102.5 करोड़ का बीमा करेगा फ्लैट खरीदारों के नुकसान की भरपाई

Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
102.5 crore insurance will compensate for the loss of flat buyers
नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट से अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो 102.5 करोड़ का बीमा फ्लैट खरीदारों की भरपाई करेगा। इस बाबत एडिफिस इंजीनियरिंग ने ड्राफ्ट तैयार कर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। प्राधिकरण सात दिन में बताएगा कि ड्राफ्ट में किसी तरह का परिवर्तन करना होगा या नहीं। बीमे के लिए टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

ट्विन टावर को गिराने के दौरान अगर किसी तरह का नुकसान अन्य फ्लैटों या टावरों को होता है तो इसकी भरपाई के लिए बीमा कराने का विकल्प सामने रखा गया है। शुरू में इसके लिए एक खास दायरा बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह ट्विन टावर के आसपास किसी भी टावर या फ्लैट के लिए लागू होगा। हालांकि इसके लिए कंपनी के मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जब अंतिम ब्लास्ट होगा तो आईआईटी चेन्नई की टीम कंपन मापेगी। यही मापन बीमा मिलने का आधार बनेगा। यानी कंपन मापने के बाद टीम यह तय करेगी कि किसी अन्य फ्लैट में हुआ नुकसान ट्विन टावर के ब्लास्ट की वजह से हुआ है या फिर किसी अन्य वजह से नुकसान हुआ है। इस आधार पर बीमे की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

50 मीटर रेडियस के टावरों के फ्लैटों की हुई विडियोग्राफी
ट्विन टावर के 50 मीटर रेडियस के भीतर जितने भी टावर और फ्लैट हैं उनके अंदर और बाहर की विडियोग्राफी हुई है। इस विडियोग्राफी को कराने का मकसद यह है कि अंतिम ब्लास्ट के बाद अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो पहले के वीडियोग्राफी के आधार पर पुष्टि की जाएगी कि वाकई नुकसान हुआ है या नहीं। इस आधार पर संबंधित फ्लैट मालिक को नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात टावर ढके जाएंगे
ट्विन टावर के आसपास के सात टावरों को पूरी तरह से ढका जाएगा ताकि अंतिम ब्लास्ट के बाद उड़ने वाले धूल और मलबे से बचाया जा सके। सूत्रों का कहना है कि एटीएस के चार और एमराल्ड कोर्ट के तीन टावरों को पूरी तरह से ढका जाएगा। इसका मकसद धूल आदि से टावरों व फ्लैटों को बचाना होगा।

15 दिन में लगा दिए जाएंगे पूरे कंटेनर
ट्विन टावर का मलबा जिस ओर गिरेगा। उस ओर 30 फीट ऊंचा लोहे की शीट लगाई जाएगी। इसका मकसद यह होगा कि मलबा गिरते समय चारो ओर फैले नहीं। इस बाबत लोहे की शीट लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसे अगले 15 दिन में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed