फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर से होती है महिला सशक्तिकरण की शुरुआत-सुषमा सिंह

घर से होती है महिला सशक्तिकरण की शुरुआत-सुषमा सिंह

Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
घर से होती है महिला सशक्तिकरण की शुरुआत-सुषमा सिंह
‘महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है’
विज्ञापन


कार्यक्रम में बोलीं, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
ग्रेनो में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण अभियान का समापन

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क के आईआईएमटी कॉलेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार का महिला सशक्तिकरण अभियान संपन्न हो गया। इस दौरान स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है। घर से हुई शुरुआत धीरे-धीरे आस-पड़ोस, ग्राम और फिर देश में फैलती है। महिलाओं के प्रति लैंगिक आधार पर भेदभाव की भावना जड़ से खत्म होनी चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण ऐसा कार्यक्रम है, जिसके लिए महीने या सप्ताह की कोई सीमा नहीं होती। यह कार्यक्रम तब तक चलता रहना चाहिए, जब तक वास्तव में महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त न हो जाए। समारोह में ग्राम स्तरीय नारी शक्ति दूतों, क्षेत्र की महिलाएं, अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डिंपल आनंद ने भी संबोधित किया। नुक्कड़ नाटक और जादू शो के जरिये नारी सशक्तिकरण की संचालित की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर परियोजना निदेशक अवधेश सिंह यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed