{"_id":"5bb8f311867a5514b73d6f14","slug":"101538847505-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता की आरती का होगा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता की आरती का होगा सीधा प्रसारण
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतला माता की आरती का होगा सीधा प्रसारण
गुरुग्राम। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को शीतला माता की आरती दिखाने और उनके बीच 24 घंटे भक्तिमय माहौल बनाने के लिए जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर जैसी व्यवस्था होगी। इस तरह इलाके के निवासी सुबह एवं शाम वैष्णो देवी की आरती की भांति शीतला माता की आरती देख सकेंगे। इसके अलावा मंदिर के बाहर एवं अंदर मौजूद श्रद्धालु भी शीतला माता की आरती देख सकेंगे। दरअसल मंदिर प्रशासन ने इस बार शीतला माता की सुबह एवं शाम को होने वाली आरती का सीधा प्रसारण दिखाने का निर्णय लिया है।
इलाके के निवासियों को आरती का सीधा प्रसारण विभिन्न स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस संबंध में टीवी चैनलों से बात हो गई है। आरती के समय इन चैनलों की कई टीमें मंदिर के अंदर एवं बाहर सीधा प्रसारण दिखाने के लिए रिकार्डिंग करेंगी। इसके अलावा इन्हीं टीमों के माध्यम से मंदिर के अंदर एवं बाहर एक-एक एलईडी स्क्रीन पर भी आरती का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। एक एलईडी मंदिर के बाहर और दूसरी एलईडी मंदिर के अंदर तालाब के पास लगाई जाएगी। इस एलईडी के माध्यम से शीतला माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु प्री रिकॉर्डिड भजन देख एवं सुन सकेंगे।