{"_id":"5b81724942c7924653269ad4","slug":"101535210057-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनिटरी--------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनिटरी--------
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडिंग मशीन से एक रुपये मिलेगा सेनेटरी पैड
नोएडा। श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा ने कुमारी मायावती राजकीय महिला स्नाततकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर में बालिकाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता की ओर जागरूक करने के लिए स्कूल परिसर में ही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई है। कॉलेज में 2500 छात्राओं में जूट के थैले भी वितरित किए गए। मशीन में एक रुपये का सिक्का डालकर एक पैड निकाला जा सकता है। इससे मेडिकल व जनरल स्टोर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लड़कियों में सैनिटेशन व हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने और उनकी झिझक मिटाने के लिए ये पहल की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर दिव्या नाथ ने संगठन के अध्यक्ष व समाजसेवी राजन कुमार के कार्यों की काफी सराहना की। इससे पहले भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर में 1200 छात्राओं को सेनेटरी किट वितरित की गई थीं। इस मौके पर अंजनी कुमार, जीएस नेगी, करुणेश शर्मा, अतुल नागपाल आदि मौजूद रहे।