{"_id":"5b81724742c792463e41bf41","slug":"101535210055-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफओ
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएफओ से सीखें वित्तीय प्रबंधन के गुर
छात्रवृत्ति पाने का भी मौका, 31 तक करें पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। स्कूली छात्रों के पास रुपये के प्रबंधन और महत्व को समझने का एक बेहतरीन मौका है। आईएफओ संस्था पिछले छह सालों से इंटरनेशनल फिनांशिएल ओलंपियाड (आईएफओ) का हर साल आयोजन करती है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 है। इसमें आठवीं से बारहवीं तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, हर साल मार्च से ही पंजीकरण शुरू हो जाता है। कई स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिता में छात्र खुद या स्कूल स्तर पर पंजीकरण करा सकते हैं। मान्यता प्राप्त स्कूलों के आठवीं के छात्र शुरुआती स्तर, नौंवी और दसवीं के इंटरमीडिएट स्तर, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र एडवांस स्तर पर पंजीकरण करा सकते हैं।
सेक्टर-18 स्थित प्रथम इंस्टीट्यूट के निदेशक अंकित कपूर ने कहा कि सामाजिक - शैक्षिक संरचना का एक मौलिक हिस्सा वित्तीय शिक्षा होती है। मौजूदा दौर में छात्र किसी औपचारिक वित्तीय शिक्षा के बगैर स्कूली शिक्षा पूरी करते हैं। इस कारण उनमें न केवल व्यक्तिगत वित्तीय कौशल की कमी होती है बल्कि उनकी अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है। ऐसे छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता एक बेहतर विकल्प है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में पंजीकरण करने वाले छात्रों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट मिलता है। साथ ही 2 लाख तक के छात्रवृत्ति पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने और कम उम्र में ’वित्तीय साक्षर’ बनने का मौका मिलता है।