Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1,000 police personnel will be deployed for Dussehra and idol immersion; see diversion plan

Noida News: दशहरा और मूर्ति विसर्जन में तैनात रहेंगे 1,000 पुलिस कर्मी, देख लें डायवर्जन प्लान

Wed, 01 Oct 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
1,000 police personnel will be deployed for Dussehra and idol immersion; see diversion plan
नोएडा में कई स्थानों पर होगा पुतला दहन, कई रास्ते रहेंगे बंद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुतला दहन स्थल के पास बृहस्पतिवार को ट्रैफिक डायवर्जन भी रहेगा। बुधवार शाम से ही पुलिसकर्मियों की चिह्नित स्थान पर तैनाती शुरू कर दी गई।
नोएडा में मुख्य रूप से सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम, सेक्टर-62, सेक्टर-46, 12 व महर्षि नगर में पुतला-दहन किया जाता है। यहां लाखों लोग आते हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट है। थाने से लेकर पीसीआर व पीआरवी तक को अलर्ट कर दिया गया है। कई स्थानों पर पुलिस सादे वर्दी में भी रहेगी। एलआईयू की टीम भी सक्रिय है।
विज्ञापन


---------

आज रहेगा डायवर्जन, ध्यान से निकलें

सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 रामलीला मैदान और महर्षि आश्रम रामलीला मैदान के पास यातायात को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान चिकित्सीय और फायर सर्विस वाहनों को आने की छूट रहेगी। यातायात संबंधी मदद के लिए 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। मार्ग पर खड़े वाहनों मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 रामलीला ग्राउंड और भंगेल के महर्षि आश्रम के आसपास कई रास्ते बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

एडोब के पास होगी पार्किंग

- स्टेडियम में विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के वाहनों का प्रवेश और निकास गेट नंबर 7 से

- पासधारक वाहनों का प्रवेश गेट नंबर-तीन से और चार से निकास

- सामान्य पार्किंग एडॉब कंपनी के पास खाली ग्राउंड में नि:शुल्क होगी

- पैदल व्यक्ति गेट नंबर-7 व 8 को छोड़ सभी गेट से प्रवेश व निकास कर सकेंगे।

मूर्ति विसर्जन के लिए रहेगा डायवर्जन
नोएडा। नवरात्र समाप्त होने के साथ बृहस्पतिवार को जगह-जगह स्थापित देवी की मूर्तियों का विसर्जन होगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने मूर्ति विसर्जन स्थानों के आसपास डायवर्जन किया है। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार, शहर के विभिन्न घाटों जैसे यमुना नदी कालिंदी मार्ग, हिंडन नदी कुलेसरा, हिंडन नदी किसान चौक के पास यह डायवर्जन लागू होगा। ऐसे में कुछ मार्गों को प्रतिबंधित कर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि यह चिकित्सीय, फायर सर्विस वाहन जैसे इमरजेंसी सुविधाएं बहाल रहेंगी।
ग्रेनो एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
सूरजपुर से कुलेसरा की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सोरखा, बिसरख होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।


पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सोरखा-बिसरख होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed