फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 seat aproved for mbbs in gims

जिम्स को एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए दूसरे वर्ष भी मंजूरी

Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
100 seat aproved for mbbs in gims
जिम्स : दूसरे वर्ष भी एमबीबीएस की 100 सीटों को मंजूरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में एमबीबीएस के दूसरे बैच को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने हरी झंडी दे दी है। नीट में पास होने वाले विद्यार्थी मेरिट के आधार पर शहर के मेडिकल कॉलेज का चयन कर सकते हैं। वहीं, परास्नातक की 18 सीटों पर भी पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होनी है। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि पहले वर्ष की तरह दूसरे बैच में भी एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। पहला बैच पिछले वर्ष शुरू किया गया था। इसके बाद यहां पीजी की पढ़ाई शुरू हो गई है। संस्थान की उपलब्धि है कि एमबीबीएस का पहला बैच पूरा होने से पहले ही पीजी की मान्यता मिल गई है। इसके अलावा संस्थान में फैकल्टी बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। विशेषज्ञों की भर्ती चल रही है। उन्होंने दावा किया कि शहर का यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश में बड़े संस्थानों में जगह बना रहा है। प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज ऐसे भी हैं जिन्हें एमसीआई ने संसाधन के अभाव में इस बार सीटें नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed