{"_id":"64176125b9c002679d060c24","slug":"100-ponds-and-125-schools-will-be-rejuvenated-from-april-tender-issued-grnoida-news-c-23-1-noi1091-5097-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 100 तालाबों और 125 स्कूलों का होगा अप्रैल से कायाकल्प, टेंडर हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 100 तालाबों और 125 स्कूलों का होगा अप्रैल से कायाकल्प, टेंडर हुए जारी
विज्ञापन
100 तालाबों और 125 स्कूलों का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने क्षेत्र के 100 तालाबों और 125 स्कूलों का कायाकल्प योजना के तहत जल्द ही विकास शुरू किया जाएगा। इनके अलावा 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम भी लगवाएगा। तालाब और स्कूलों इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह से काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है। जबकि हेल्थ एटीएम की खेप ग्रेनो में पहुंच चुकी है और उनको मार्च में ही लगवाया जाएगा।
दरअसल, कायाकल्प योजना के तहत प्राधिकरणों को अपने अपने क्षेत्र के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण करना है और जितने भी प्राथमिक और जूनियर स्कूल हैं। इन सभी का विकास कराया जाना है। 125 स्कूल और 100 तालाबों का टेंडर जारी कर दिया गया है और इनके विकास को लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह से काम शुरू कर दिया जाएगा। जबकि ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित करके 10 स्थानों पर हेल्थ एटीएम इसी माह लगवा दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल औरत तालाबों का सौंदर्यीकरण करने के लिए प्राधिकरण खर्च वहन करेगा। जबकि हेल्थ एटीएम को सीएसआर के तहत लगवाया जाएगा।
कोट
100 तालाब और 125 स्कूलों का विकास कायाकल्य योजना के तहत किया जाएगा। इनके विकास के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। सीएचसी-पीएसची पर हेल्थ एटीएम इसी माह लगने शुरू हो जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। हालांकि उनको चिन्हित कर लिया गया है। - रितु माहेश्वरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेनो प्राधिकरण।