फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 people suffering from blood infection reach JIMS

Noida News: जिम्स में हर माह पहुंच रहे 100 रक्त संक्रमण से पीड़ित

Sat, 30 Aug 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
100 people suffering from blood infection reach JIMS
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(जिम्स) में हर महीने 80-100 रक्त के संक्रमण से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है l इन रोगियों के इलाज के लिए ब्लड कल्चर कराना आवश्यक होता है l
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरमेश मनोचा ने बताया कि ब्लड कल्चर एक ऐसा परीक्षण है,जिसमें रक्त का नमूना लेकर उसमें बैक्टीरिया और फफूंद जैसे रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों (कीटाणुओं) की जांच की जाती है। यह पता लगाने में मदद करता है कि रक्त में संक्रमण है या नहीं और यदि है, तो कौन से रोगाणु मौजूद हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार रक्त संग्रह पर नर्सिंग स्टाफ को शिक्षित करने के लिए दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। पहला 28 अप्रैल को 55 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं 17 जून को 47 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौैके पर निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता,डॉ. एके साहनी; मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. बृज मोहन और डॉ. सौरभ श्रीवास्तव शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed