Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100-bed residential building being prepared for daughters in Jewar

Noida News: जेवर में बेटियों के लिए तैयार हो रहा 100 बेड का आवासीय भवन

Fri, 13 Nov 2026 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
100-bed residential building being prepared for daughters in Jewar
फोटो....
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये से कराया जा रहा निर्माण, अब तक खर्च हो चुके हैं करीब डेढ़ करोड़

नरेंद्र कुमार यादव
यमुना सिटी। जेवर में बेटियों को शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरएंडआर कॉलोनी में कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 100 बेड की क्षमता वाला आवासीय भवन तैयार किया जा रहा है। भवन के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2026 तक भवन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद अगले शैक्षिक सत्र से छात्राओं को यहां रहने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

जिला कॉर्डिनेटर बालिका शिक्षा विनय सिंह ने बताया कि छात्रावास के आवासीय भवन के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। भवन में छात्राओं के रहने के लिए 100 बेड की व्यवस्था होगी। इससे छात्राओं को एक ही परिसर में रहने और पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2026 तय की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और गार्ड रहेंगे तैनात

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पूरे भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जरूरत के अनुसार भविष्य में अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट और स्मार्ट लैब की मिलेगी सुविधा

छात्राओं की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आवासीय भवन में इंटरनेट सुविधा वाले कमरे, बेहतर फर्नीचर और स्मार्ट लैब विकसित करने की योजना है। इंटरनेट के माध्यम से छात्राएं शैक्षिक सामग्री और जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी। वहीं, स्मार्ट लैब से पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इन सुविधाओं से छात्राओं को आधुनिक शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।


जेवर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बताया कि दिसंबर तक छात्रावास का भवन तैयार हो जाएगा। अगले शैक्षिक सत्र से छात्राओं के यहां रहने की व्यवस्था शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed