फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100-bed critical care center to be built in medical college

मेडिकल कॉलेज में बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर

Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
100-bed critical care center to be built in medical college
नूंह। कोरोना संकट के दौर में जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिले में जल्द ही संक्रमित मरीजों के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में 100 का बेड क्रिटिकल केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें से 25 बेड इसी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए स्टाफ भी पीजीआई रोहतक से मिल रहा है। जल्द ही वहां से विशेषज्ञ और पीजी विद्यार्थी जिले में भेजे जाएंगे। इसके अलावा 100 इंटर्न भी जिले के अलग-अलग कोविड सेंटरों और सीएचसी में तैनात होंगे, जिससे जिले की सीएससी में भी बेड की संख्या बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में आईसीयू बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जो अत्याधुनिक वेंटिलेटर और सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय ऑक्सीजन की सप्लाई सबसे बड़ी जरूरत है। इसीलिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए 16 ऑक्सीजन की सप्लाई प्वाइंट्स को बढ़ाकर 40 तक ले जाने की योजना है। इसके अलावा मांडीखेड़ा अस्पताल में भी एक सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सप्लाई जल्द शुरू की जाएगी, जो 100 बेड की सुविधाएं और बढ़ा देगी। उपायुक्त ने कहा कि लगातार जिला प्रशासन को सरकार की तरफ से सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed