फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 years imprisonment for raping a minor

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for raping a minor
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो विनीत चौधरी की अदालत 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी शशि (42 वर्ष) को दोषी करार दिया है। उसे 10 वर्ष कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि वर्ष 2016 में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अधिवक्ता के अनुसार बच्ची शौच करने जा रही थी तभी पास में ही रहने वाले आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात की। कुछ देर बाद बच्ची की मां वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी शशि मूल निवासी अहमदगढ़, बुलंदशहर के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। केस की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी शशि को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed