फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 year old boy stuck in lift for 10 minutes Galaxy Royal Society of Greno West

Greater Noida: 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा 10 साल का मासूम, लोगों में रोष; सामने आ चुकी हैं ये घटनाएं

Mon, 17 Jul 2023 08:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी की एक लिफ्ट में 10 मिनट तक 10 साल का बच्चा फंसा रहा। हालांकि उसे चोट नहीं लगी है। लेकिन घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
10 year old boy stuck in lift for 10 minutes Galaxy Royal Society of Greno West
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के टावर बी की लिफ्ट में एक 10 साल का बच्चा 10 मिनट तक फंसा रहा। बच्चा फ्लैट से नीचे आ रहा था। पांचवें फ्लोर से लिफ्ट झटके के साथ नीचे गिरी और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर रूकी। झटका लगने से बच्चा सहम गया है। हालांकि उसे चोट नहीं लगी है। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में रोष है। उनका आरोप है कि लिफ्ट का समय से रखरखाव नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

पांचवें से सीधा फर्स्ट फ्लोर पर जाकर रूकी लिफ्ट
निवासियों ने बताया कि टावर बी में श्रद्धा जैन अपने परिवार के साथ रहती है। रविवार की रात उनका दस साल का बेटा किसी काम से लिफ्ट से नीचे जा रहा था। आरोप है कि लिफ्ट झटका लगने के बाद पांचवें से सीधा फर्स्ट फ्लोर पर जाकर रूकी। उसके बाद लिफ़्ट खुली नहीं। इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी। करीब 10 मिनट बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाएं सामने आ रहीं
निवासियों ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा सहम गया है। वह लिफ्ट में जाने से इंकार कर रहा है। बच्चे को चोट नहीं आई है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाएं हो रही है। लिफ्ट का समय पर रखरखाव नहीं होने से लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो रही है। हाल ही में कई घटनाएं हो चुकी है। बार-बार इसकी शिकायत मेंटेनेंस टीम से की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

लिफ्ट में फंसने की घटनाएं...

- 11 जून, 2023: ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा-2 सोसाइटी के गंगा टावर की लिफ्ट में चार महिला और दो बच्चे करीब 15 मिनट तक फंसे रहे।

- 12 अप्रैल, 2023: ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर डी-5 की लिफ्ट में एक महिला अपने बच्चे के साथ 15 मिनट तक फंसी रही।

- 02 दिसंबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में एक आठ साल का बच्चा 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था।

- 05 नवंबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की गुलशन बेलिना सोसाइटी के टावर ई की लिफ्ट में पांच बच्चे करीब 35 मिनट तक फंसे रहे।

-05 अक्तूबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 15वीं व 16वीं मंजिल के बीच 50 मिनट तक फंसा रहा था 11 साल का बच्चा

- 03 अक्तूबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में एक बच्ची 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed