फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 vehicles collided with fog center and 12 people were injured

Noida News: धुंध के केंटर से 10 वाहन टकराए और 12 लोग हुए घायल

Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
10 vehicles collided with fog center and 12 people were injured
कैंटर से टकराए 10 वाहन और 12 घायल
विज्ञापन

जीटी रोड बाइपास पर बिसाहड़ा रोड के पास हादसा, दृश्यता कम होने से चालक नहीं देख पाया इंडिकेटर
कार चालक को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। घने कोहरे की वजह से कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह कैंटर से ट्रक टकरा गया। इसके बाद एक के बाद एक 10 वाहन भिड़ते चले गए। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। इनमें ट्रक से टकराने वाले कार चालक को अधिक चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू किया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह जीटी रोड बाईपास पर गाजियाबाद की ओर से कैंटर आ रहा था। बिसाहड़ा की ओर मुड़ने के लिए कैंटर ने इंडिकेटर दिया। इस बीच दृश्यता कम होने से पीछे आ रहा ट्रक कैंटर से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। इसके बाद ट्रक में पीछे से आ रही कार घुस गई फिर एक के बाद एक कार और अन्य वाहनों के साथ स्कूटी भी जा भिड़ी। इस तरह एक के बाद एक 10 वाहन टकराए। सूचना पर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान जीटी रोड बाईपास पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

हादसे में बुलंदशहर के लक्ष्मी धाम हरदेव दवाई निवासी कैलाश, अपूर्व परमार, औरंगाबाद निवासी केशव, खुर्जा के तालिबपुर निवासी आकाश, जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव निवासी सौरभ, बुलंदशहर निवासी इस्लाम समेत बारह लोग घायल हुए। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने तोड़ा दम
दादरी (संवाद)। तीन दिन पहले कोहरे की वजह से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन टकराने के दौरान घायल ट्रक चालक संतोष गिरी ने इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव बरूईपुर, जौनपुर निवासी संतोष ट्रक में चौखट-विंडो के फ्रेम लेकर नोएडा जा रहा था। 13 जनवरी को एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल प्लाजा के पास अमरूद की गाड़ी पलटने के दौरान चार वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें ट्रक के केबिन में संतोष फंस गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कराया गया। उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई।


---
सड़क पार करते समय युवक की मौत
बिलासपुर (संवाद)। नगर पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक ने कस्बा निवासी साबिर खान पंसारी (45) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साबिर को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed