फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 samples of cough syrup were taken and sent for testing.

Noida News: कफ सिरप के 10 नमूने लेकर जांच को भेजे

Mon, 06 Oct 2025 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
10 samples of cough syrup were taken and sent for testing.
जिला अस्पताल की फार्मेसी से दो व अलग-अलग मेडिकल स्टोर से आठ नमूने लिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कई राज्यों में कथित रूप से जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद औषधि विभाग की ओर सोमवार को कफ सिरफ के 10 नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। दो नमूने जिला अस्पताल और अलग-अलग मेडिकल स्टोर से आठ नमूने लिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक जय सिंह का कहना है कि शासन से कोल्ड्रिफ सिरप का नमूना लेकर जांच के निर्देश हैं। जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की सप्लाई नहीं है। फिर भी एहतियातन जिले के सभी मेडिकल स्टोर और अस्पताल के संचालकों को कोल्ड्रिफ सिरप का वितरण नहीं करने निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई गैर कानूनी तरीके से इसका वितरण करता मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से सोमवार से सभी तरह की कफ सिरप की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। इनमें अलग-अलग कंपनी के 10 कफ सिरप का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जो नमूने जांच के लिए गए हैं। उनमें कोल्ड्रिफ सिरप शामिल नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप को लेकर कहा है कि इसमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीले रसायन की मिलावट पाई गई है। इस कारण किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर या गोदाम में कोल्ड्रिफ सिरप व मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल की अन्य कफ सीरप दवाएं पाई जाएं तो उनका नमूना लिया जाए और वितरण तुरंत रोका जाए। सभी ब्रांडों के कफ सीरप के नमूने लेकर लखनऊ स्थित औषधि प्रयोगशाला में जांच भेजे जाएं। साथ ही दवा निर्माता इकाइयों से प्रोपलीन ग्लाइकोल (जो कफ सीरप निर्माण में प्रयुक्त होता है) के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed