फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 percent convence increased in Roadways Bus

रोडवेज बस का सफर महंगा, 10 फीसदी बढ़ा किराया

Fri, 03 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 percent convence increased in Roadways  Bus
रोडवेज बस का सफर महंगा, 10 फीसदी बढ़ा किराया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी रोडवेज की बसों का सफर महंगा हो गया है। रोडवेज ने 10 प्रतिशत किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बसों का किराया 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से बढ़ा किराया लागू हो गया है। दोनों डिपो के टिकट सिस्टम में बढ़ी दरों को अपडेट किया जा रहा है। अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को 30 रुपये देने होंगे। पिछले सप्ताह यूपी रोडवेज की बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें बसों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसके बाद प्रस्ताव को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के पास भेजा गया। रोडवेज अफसरों का कहना है कि एसटीए का अनुमोदन मिलने के बाद मुख्यालय ने किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। 10 प्रतिशत के हिसाब से किराये में दस पैसे प्रति किलोमीटर की दर से इजाफा हुआ है। अब परी चौक से बॉटेनिकल गॉर्डन के बीच का किराया 27 की जगह करीब 30 रुपये हो गया है। इसी तरह नोएडा से जेवर जाने वाले यात्रियों को अब 71 की जगह 78 रुपये देने होंगे। वहीं, नोएडा से आगरा के किराये में करीब 22 रुपये बढे़ हैं। फिलहाल 219 किलोमीटर के आगरा रूट का किराया नोएडा से 259 रुपये है। अफसरों ने बताया कि नई दरों के हिसाब से सभी रूटों के किराये को अपडेट किया जा रहा है। देर रात तक सभी रूटों का किराया निर्धारित कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह यात्रियों को बढ़ा किराया देकर सफर करना होगा।
करीब दो साल पहले बढ़ा था किराया
यूपी रोडवेज ने करीब दो साल पहले बसों का किराया बढ़ाया था। तब 9 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया था। इसके बाद से किराया नहीं बढ़ा है। इस बार 10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। बसों में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन

अब इन दरों से लिया जाएगा किराया
साधारण सेवा- 105 पैसे प्रति किलोमीटर
जनरथ-1- 133.35 पैसे प्रति किलोमीटर
जनरथ-2- 157.50 पैसे प्रति किलोमीटर
वातानुकूलित स्लीपर- 210.01 पैसे प्रति किलोमीटर
हाई एंड वाल्वो व स्कैनिया- 232.11 पैसे प्रति किलोमीटर
रोडवेज की बोर्ड बैठक में 10 फीसदी किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अनुमोदन के बाद आदेश जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा डिपो के रूटों पर दो से लेकर 25 रुपये तक किराया बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लव कुमार, एआरएम, ग्रेनो डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed