फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 people including seven children stuck in two lifts for 35 minutes

Noida News: दो लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे सात बच्चे समेत 10 लोग

Wed, 29 Nov 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 people including seven children stuck in two lifts for 35 minutes
फोटो:
विज्ञापन

दो लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे 7 बच्चे समेत 10 लोग

- ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-15 की घटना, बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं मिली मदद
-स्कूल से वापस लौटते समय हुई घटना, सहम गए बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-डी की दो लिफ्ट में एक साथ सात बच्चे समेत कुल 10 लोग 35 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि झटके के साथ लिफ्ट रुक गई थी। लिफ्ट में आपातकालीन बटन नहीं था। कई बार फोन करने के बाद भी मेंटेनेंस टीम से जुड़े लोगों ने नहीं उठाया। बाद में अन्य निवासियों को सूचना दी तब कहीं जाकर मदद मिली। उसके बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। घटना से बच्चे सहमे हुए है। वहीं परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया है।
पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह अपने दो बच्चों को लेकर टावर डी के भूतल पर लिफ्ट के पास पहुंचे। उनको छठें फ्लोर पर जाना था। उनके साथ पांचवें फ्लोर पर रहने वाली महिला व उनके दो बच्चे भी सवार हो गए। उसी समय टावर की दूसरी लिफ्ट में भी निवासी अपने दो बच्चे व एक अन्य बच्चे के साथ अपने फ्लोर पर जा रहे थे। ऊपर जाने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तभी अचानक लिफ्ट झटके के साथ नीचे की तरफ जाने लगी और चौथे व पांचवे फ्लोर के बीच में जाकर अटक गई। पंकज ने बताया कि लिफ्ट में अंधेरा हो गया। आपात बटन नहीं होने से उन्होंने मेंटेनेंस कार्यालय व कर्मियों को फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद सोसाइटी के एक ग्रुप पर संदेश डाला। कार्यालय में जाकर निवासियों की सूचना पर मेंटेनेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 35 मिनट बाद बच्चे व अन्य लोगों बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

दो बार में निकाले जा सके लोग

निवासियों ने बताया कि दूसरे फ्लोर पर बच्चों को बाहर निकाला गया। उसके बाद लिफ्ट नीचे चली गई और प्रथम फ्लोर पर जाकर रूकी। वहां महिला व अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला गया। आरोप है कि लिफ्टों का रखरखाव समय पर नहीं किया जाता है। इसके कारण लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खराबी आने के करण हुई समस्या
सोसाइटी के मेंटेनेंस हेड रंजीत सिंह का कहना है कि करीब 10 मिनट बाद लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। जैसे ही उनको सूचना मिली तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। 25 नवंबर को ही लिफ्ट का मेंटेनेंस कराया गया था। घटना के बाद फिर से इंजीनियर की टीम को बुलाया गया है। बुधवार तक लिफ्ट की सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed