{"_id":"68ea574643d71d18880845c7","slug":"10-new-minibuses-have-been-gathering-dust-for-months-waiting-for-permits-noida-news-c-1-gnd1002-3507018-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महीनों से परमिट के इंतजार में धूल फांक रहीं 10 नई मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महीनों से परमिट के इंतजार में धूल फांक रहीं 10 नई मिनी बसें
विज्ञापन
नोएडा और ग्रेनो से दादरी, जारचा, रबूपुरा समेत अन्य स्थानों के लिए चलानी थीं बसें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए जिले के दस रूटों पर बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए दोनों डिपो को कुल दस नई मिनी बसें मिली हैं। लेकिन परमिट न मिलने के कारण अब तक इन बसों को रूटों पर उतारा नहीं गया है। बसें अभी भी नोएडा डिपो में धूल खा रही हैं, जिससे जिले के ग्रामीण और शहर से जुड़े इलाके के लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें न चलने के कारण उन्हें मजबूरी में ऑटो, टैक्सी या निजी वाहन से यात्रा करना पड़ रहा है। इन वाहनों से यात्रा करने पर उन्हें सामान्य बस किराये की तुलना में दो से तीन गुना अधिक भुगतान करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि यह उनकी रोजमर्रा की यात्रा को महंगा और कठिन बना रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दादरी, जारचा, रबूपुरा, दनकौर, जेवर सहित अन्य स्थानों के लिए बसें चलाई जानी थीं। अधिकारियों का कहना है कि बसों को चलाने के लिए परमिट और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्थानीय लोग अब अधिकारियों से बसों के संचालन को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
आवेदन विभाग में अटके
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि मिनी बसों के रूट निर्धारण होने के बाद ही इन बसों के रूट के लिए परमिट की प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गई थी। निगम की ओर से संबंधित विभाग को आवेदन भेजा भी जा चुका है। लेकिन विभाग से ही इन रूटों के परमिट की प्रक्रिया अटकी हुई है। जब तक परमिट नहीं मिलता है तब तक बसें खड़ी रहेंगी।