फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 new corona case in Nuh

10 और में संक्रमण की पुष्टि, 3 मरीज स्वस्थ

Sat, 29 Aug 2020 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
10 new corona case in Nuh
नूंह। जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। वहीं 3 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है। इन सभी को विभाग ने सामाजिक दूरी रखने के साथ-साथ अन्य जरूरी आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मोहम्मदनगर में एक, शेखपुर तावडू में एक, तावडू में तीन, नूंह में एक, मेवली में एक, मुंढैता में एक, हसनपुर तावडू में एक और गोहाना में केस मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को कोरोना के 9 नए मामले आए थे। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उप डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद ने बताया कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में कोरोना के 76 मरीज हैं। जिले में कुल730 मामले सामने आए हैं। इनमें से 640 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 26630 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 18089 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 8541 लोगों की निगरानी जारी है। 25605 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 24696 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 75 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed