{"_id":"6929f0e65670e963a507e9c7","slug":"10-lakh-rupees-were-duped-in-the-name-of-partnership-in-business-na-news-c-198-1-gbd1023-12726-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजनेस में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजनेस में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ठगों ने बिजनेस में साझेदारी के नाम पर वसुंधरा के रहने वाले मनीष कुमार से दस लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में कमिश्नर के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनीष कुमार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
उनके परिचित सतेंद्र चौधरी निवासी वसुंधरा सेक्टर दो ने सुभाष सैनी पिलानी राजस्थान और महेंद्र सिंह चूड़ावत निवासी उदयपुर से मुलाकात कराई थी। सुभाष सैनी ने उन्हें सतेंद्र चौधरी के आवास पर बुलाया। सुभाष सैनी ने कहा कि उनका सोलर का बिजनेस है और उनका राजस्थान सरकार से एग्रीमेंट हो गया है।
सुभाष सैनी ने मनीष को बिजनेस में दस लाख रुपये लगाने की बात कही। इतना ही नहीं सुभाष सैनी ने पूरा पैसा तीन माह में मुनाफे के साथ देने का वादा किया। जिस पर मनीश ने 7.75 लाख कैश और बाइक सवा दो लाख उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। दो साल बाद भी ना तो उन्हें मुनाफा मिल होना दिए हुए पैसे वापस मिले। अब उन लोगों ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर वैशाली सेक्टर तीन में रहने वाले सुनील कुमार मंडल ने कौशांबी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि व्यक्ति ने उसके टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर ऑनलाइन टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक ग्रुप से जोड़ा गया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उससे 97 हजार रुपये ठग लिए गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।