फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 lakh help to panchayats on 100% vaccination

100 फीसदी टीकाकरण पर पंचायतों को 10 लाख की मदद

Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
10 lakh help to panchayats on 100% vaccination
10 lakh help to panchayats on 100% vaccination
पुन्हाना। देश में टीकाकरण मामले में सबसे पिछड़ा जिला नूंह है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने घोषणा कि है कि
विज्ञापन

जो पंचायतें 100 फीसदी टीकाकरण कराएंगी, उन्हें विकास के लिए 10 लाख की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। उपायुक्त ने शनिवार को नूंह और पुन्हाना सहित अन्य जगहों पर दौरा किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों की हौसलाफजाई की। इस दौरान उपायुक्त ने टीकाकरण बढ़ाने के लिए कई कार्य शुरू किए। उपायुक्त ने एसडीएम मनीषा शर्मा द्वारा पुन्हाना मिनि सचिवालय पर अपने कार्य से आने वाले लोगों को मौके पर ही वैक्सीन की डोज लगाने की प्रबंध करने पर सराहना की। इसे जिले के हर कार्यालय में लागू करने की बात कही।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जो पंचायतें 100 फीसदी टीकाकरण कराएंगी, उन्हें विकास के लिए 10 लाख की मदद दी जाएगी। इस धनराशि को टीकाकरण में सहयोग करने वाले लोगों की राय पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि स्वाथ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने का अहम काम करते हैं। उन्होंने कि कहा घर-घर दस्तक अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही टीकाकरण के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नूंह जिले के राजनेता, सामाजिक संगठन, सरपंच, नंबरदार, खिलाड़ियों और प्रमुख लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि देश में करीब 112 करोड़ लोग टीका लगवा चुके हैं। ऐसे में लोगों को इससे डरना नहीं चाहिए। नूंह जिले में अब तक 37 फीसदी पहली और 8 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगी है। धीमी गति से चल रहे टीकाकरण कार्य में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चिंता जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बड़ी ग्राम पंचायतों में सोमवार से विशेष अभियान
तावडू। उपमंडल की 10 बड़ी ग्राम पंचायतों में सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इन ग्राम पंचायतों में एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान चलेगा। टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों का टीकाकरण किया जाए। शनिवार को तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एसडीएम सुरेंद्र पाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व उपमंडल की ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी के ऑपरेटरो के साथ एक बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। सुरेंद्र पाल ने बताया कि उपमंडल की ग्राम पंचायत धुलावट, छारोड़ा, पचगांव, चीला, बावला, चाहल्का, खोरी कलां, सुंध, पढे़नी और सहसोला में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी, डॉ. चैताली सहित सुशील कुमार कलवाड़ी आदि मौजूद रहे।
इसी माह वैक्सीन लगवाने पर पेट्रोल और डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर की छूट
फिरोजपुर झिरका। इलाके में कोरोना वैक्सीन की गति को तेज करने के लिए एसडीएम फिरोजपुर झिरका रणबीर सिंह ने पेट्रोल पंप मालिकों, नंबरदार और सीएससी सेंटर संचालकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने सभी नंबरदारों से अपील करते हुए कहा कि गांव का नंबरदार गांव में हर घर में जाता है। उसे लोगों को जागरूक करते हुए बताना है कि खतरा अभी टला नहीं है। इस महामारी को समाप्त करने के लिए 100 प्रतिशत टीकाकरण कराना अति आवश्यक है। गांव में 100 प्रतिशत टीकाकरण करा कर अपने गांव को इस महामारी से बचाना है। इसके अलावा सभी पंप कर्मियों को पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए आने वाले लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करना है। वहीं, पंप मालिकों के प्रतिनिधि मंडल से जुड़े लोगों व पंप एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार चुटानी ने एसडीएम को आश्वासन देते हुए कहा कि वह अपने स्तर पर लगभग 8 दिनों तक इलाके में कार्यरत 25 पंप मालिक 50 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले नवंबर माह के उपभोक्ताओं को छूट देंगे।

कोरोनारोधी टीका अवश्य लगवाएं
नगीना। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में सरकार और जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का पूर्णरूप से सहयोग करें और टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह बातें सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष व समाजसेवी रजत जैन ने आंगनबाड़ी केंद्र गांव पिथौरपुरी में वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के बाद कहीं। उन्होंने जनता से आह्वान किया की साफ सफाई, कड़ाई, अनुशासन का सख्ती के साथ नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed