Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 lakh fraudiar arrested

Noida News: 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
10 lakh fraudiar arrested
फोटो-
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रय इकरारनामा (सेल एग्रीमेंट) कराकर 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिन्दर सिंह निवासी खैरथल तिजारा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तोप चौराहा किशनगढ़ जिला खैरथल तिजारा राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

गांव नामौली निवासी भूपेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया था कि उनके सगे बुआ के बेटे कुलदीप सिंह ने वर्ष-2001 में गांव नामौली स्थित भूमि के संबंध में एक रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी उनके पक्ष में उपनिबंधक कार्यालय ग्रेटर नोएडा में कराई गई थी। भूपेन्द्र का आरोप था कि कुछ फर्जी व्यक्तियों ने कुलदीप सिंह का गलत पता दिखाकर गांव बास कृपाल नगर अलवर राजस्थान की पहचान पर एक रजिस्टर्ड विक्रय इकरारनामा तैयार कि। यह इकरारनामा 22 जून 2024 को उपनिबंधक कार्यालय सदर ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया था। जिसमें खरीदार के रूप में गीता गुप्ता निवासी विवेक विहार दिल्ली का नाम है। फर्जी इकरारनामे में गवाह के रूप में रिंकू सिंह निवासी फाजिल्का पंजाब, इंदरजीत सिंह निवासी शाहदरा दिल्ली और मिन्दर सिंह निवासी अलवर राजस्थान के नाम दर्ज हैं। सभी ने मिलकर असली कुलदीप की जगह किसी और व्यक्ति को खड़ा किया था। इकरारनामे में लगाया गया फोटो भी नकली बताया था। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज में पंजाबी भाषा में हस्ताक्षर किया था। जबकि असल कुलदीप अमेरिका में मौजूद थे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed