{"_id":"5d7d218c8ebc3e939e46f893","slug":"1-dead-over-fight-in-two-groups-mewat-news-noi461305328","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बावला में मौत के बाद तनाव, पीड़ित परिवार के घरों पर पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बावला में मौत के बाद तनाव, पीड़ित परिवार के घरों पर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। दो पक्षों में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव बावला में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से ऐहतियातन पीड़ित परिवार के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पुलिस 14 नामजद व दो अन्य सहित 16 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़ित साहून पुत्र गफूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़ित व आरोपी पक्ष की कुछ जमीन साजे में थी जिसका बिरादरी तौर पर 6 माह पहले पीड़ित पक्ष को डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला किया गया। फैसले के अनुसार जून महीने में आरोपी पक्ष को रकम देनी थी लेकिन बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी टरकाते रहे। पीड़ित का आरोप है कि जब शुक्रवार को उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी और देर शाम आरोपियों ने लाठी, डंडा, अवैध हथियार से लैस होकर पीड़ित पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित पक्ष के गफूर पुत्र हनीफ की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तारिफ, साहून, इसलाम, सरीफ व सोयब भी गोली लगने से घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पहुंचे तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए नलहड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर नूर मोहम्मद, हारूण, शेरू, जैकम, सकरूल्ला, हासिम, जाकिर, जायदा, फातमा, वसीमा, अम्मन निवासीयान बावला सरफु गांव डिडारा थाना तावडू, ताजुल्ला निवासी गांव सुनहेड़ा व समीम निवासी गांव मालब व दो अन्य गांव सालाहेड़ी थाना नूंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन: गांव बावला में पीड़ित के घरों पर तैनात पुलिस बल