फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 arrested with stolen bike

तावडू बाईपास पर चोरी की बाइक सहित युवक काबू

Sun, 16 Feb 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 arrested with stolen bike
तावडू। नगर के नूंह गोलचक्कर पर अपराध शाखा तावडू की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा टीम को सूचना मिली कि आरोपी साबिर पुत्र सुबराती व साकिर पुत्र खुशिया निवासी गांव गवारका वाहन चोरी करते हैं। चोरी की एक मोटरसाइकिल को पर गोलचक्कर से आने वाले हैं। चोरी की गई बाइक को आरोपी बिलासपुर में बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं, जिन्हें नाकाबंदी कर बाइक सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। इसके कुछ देर बाद दो युवक नूंह की ओर से मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिसके बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल को वहीं पर छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपी साबिर को धर दबोचा। लेकिन दूसरा आरोपी साकिर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस मोटर साइकिल को उसके साथी साकिर ने गुरुग्राम से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed