फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.8 lakh rupees looted by selling a cheap car at OLX

ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का झांसा देकर 1.8 लाख रुपये लूटे

Tue, 09 Jul 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.8 lakh rupees looted by selling a cheap car at OLX
olx car

मेवात में ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का झांसा देकर दूसरे इलाके के लोगों को लूटने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि आए दिन वे ऑनलाइन साइट पर सस्ती गाडी बेचने का झांसा देकर दूसरे राज्यों के लोगों को अपने इलाके में बुलाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला पुन्हाना खंड के सिंगार गांव का है जहां बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उत्तर प्रदेश के युवक से लाखों की नकदी और मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। बिछौर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिछौर थाना प्रभारी देवीचरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी गुरमीत सिंह के बेटे धर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ओएलएक्स साइट पर ब्रेजा गाड़ी का विज्ञापन देखा था। जिस पर डाले हुए फोन नंबर पर बात करने पर गाड़ी को देखने के लिए उन्हें 4 जुलाई को सिंगार गांव बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अज्ञात लोगों ने पिस्तौल दिखाकर उनके साथ मारपीट की और चांदी का ब्रासलेट, मोबाइल और 1.8 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


बिछौर थाना प्रभारी देवी चरण ने कहा कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर हथियार के बल पर लूटपाट करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। जल्द ही सभी लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed