{"_id":"61f02027260241213c2c12c2","slug":"1-54-lakhs-cheated-on-pretext-of-making-play-boy-accused-offered-to-earn-a-big-amount-by-telling-its-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा देकर ठगे 1.54 लाख, आरोपी ने इसके फायदे बताते हुए मोटी रकम कमाने का दिया ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा देकर ठगे 1.54 लाख, आरोपी ने इसके फायदे बताते हुए मोटी रकम कमाने का दिया ऑफर
Tue, 25 Jan 2022 09:40 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:40 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, बरौला निवासी युवक ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले साइबर अपराधियों ने फोन पर संपर्क किया था। आरोपियों ने नौकरी और काम दिलवाने की बात कहकर विश्वास में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर अपराधियों ने प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा देकर एक युवक से 1.54 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले में सेक्टर-49 कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बरौला निवासी युवक ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले साइबर अपराधियों ने फोन पर संपर्क किया था। आरोपियों ने नौकरी और काम दिलवाने की बात कहकर विश्वास में ले लिया। इसी दौरान बातचीत करते हुए कॉलर ने उसे प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे इसके फायदे बताए और मोटी रकम कमाने का ऑफर दिया। आरोपियों ने कहा कि प्ले ब्वॉय बनते ही उसका जीवनस्तर आधुनिक और रईसों के बीच उठने-बैठने वाला हो जाएगा। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने उससे 1.54 लाख रुपये विभिन्न मदों में ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद फरार हो गए। मामले में पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिम, बॉडी बिल्डिंग के नाम पर कई जगह से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। यहां काम करने व सीखने वाले लोगों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल व ठगी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के विज्ञापन दिए जाते हैं या फोन पर मैसेज आते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन