फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   charas recoverd

Noida News: उप राष्ट्रपति ने कानून व्यवस्था पर थपथपाई मुख्यमंत्री पीठ, संसद की गरिमा पर चोट से दिखे आहत

Sat, 11 Mar 2023 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
charas recoverd
उप राष्ट्रपति ने कानून व्यवस्था पर थपथपाई मुख्यमंत्री पीठ, संसद की गरिमा पर चोट से दिखे आहत
विज्ञापन


- प्रधानमंत्री को सराहा, कहा- दुनिया मे बज रहा भारत का डंका

- आयुर्वेद के लिए चुटीले अंदाज में बोले, यह ऐसा ही है जैसे गली में छोरो और गांव में ढिंढोरो।

मेरठ। सीसीएसयू में शुरू हुए तीन दिवसीय आयुर्वेद महासम्मेलन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। कहा कि ऐसा लगता था कानून व्यवस्था काबू नहीं आएगी, मगर न सिर्फ काबू आई, बल्कि काबू करने की जड़े भी मजबूत हो गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी सराहा। कहा- दुनिया में अब भारत का डंका बज रहा है, जो प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है। आज दुनिया भर में हर विषय पर भारत क्या सोचता है, इसका इंतजार किया जाता है। कोरोना काल में 140 करोड़ लोगों के लिए किए गए प्रयास और जनता कर्फ्यू का निर्णय बहुत कारगर रहा। दुनिया अचंभित थी कि कैसे भारत ने कोरोना काबू कर लिया। देश में बड़े पैमाने पर जनता को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। एक अप्रैल 2020 से गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। सफाई के मामले में देश में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं।
हालांकि उप राष्ट्रपति संसद की गरिमा पर चोट से आहत दिखे। उन्होंने बताया कि एक बार मेरी मुलाकात बाबा रामदेव से हुई। रामदेव ने गुस्सा दूर करने के योग बताए, मैंने कहा...कोई ऐसा योग बनाइए की संसद की गरिमा बनी रहे। मेरी यह बात सुनकर रामदेव हंसने लगे। संसद चर्चा के लिए है, हंगामे के लिए नहीं। हमें क्या बोलना है, इस पर सोचना चाहिए। अपनी वाणी को काबू में रखना चाहिए। हमें कुछ भी नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन

आयुर्वेद के लिए चुटीले अंदाज में बोले, यह ऐसा ही है जैसे गली में छोरो और गांव में ढिंढोरो। चिकित्सा की सभी पद्धतियों का सम्मान करता हूं, लेकिन आयुर्वेद का अपना अलग स्थान है। यह प्राचीन है, हमारी सभ्यता में शामिल है। अब सेहत के लिए मोटे अनाज को प्राथमिकता दी जा रही है। कोरोना से रोकथाम में आयुर्वेद ने महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

====
प्रधानमंत्री ने कृषक पुत्र कहा, मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उतरवाया हेलीकॉप्टर

उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुझे कृषक का बेटा कहा, यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में मेरा हेलीकॉप्टर उतरवाया। इससे मैं गदगद हूं।

===
युवा शक्ति तय करेगी 2047 का भारत कैसा होगा
उप राष्ट्रपति ने कहा कि आज की युवा शक्ति को तय करना है कि 2047 में भारत कैसा होगा। आज भारत की परिस्थितियां बदली हुई हैं। दुनिया भारत की ओर देख रही है। दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed