{"_id":"5f3f73b08ebc3e3ce7275709","slug":"noida-woman-missing-from-7-days-found-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों से लापता वृद्धा का शव नाले से मिला, अंतिम लोकेशन दिखी थी नाले के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों से लापता वृद्धा का शव नाले से मिला, अंतिम लोकेशन दिखी थी नाले के पास
Fri, 21 Aug 2020 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
कल्पिता नाथ के गायब होने मैसेज व्हाट्सएप पर भी हुआ वायरल
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-19 से सात दिनों से लापता 60 वर्षीय महिला का शव गुरुवार शाम को नाले में मिला। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-20 में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। परिजनों ने महिला के शव की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-19 के सी ब्लॉक निवासी कल्पिता नाथ 13 अगस्त की दोपहर घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आईं। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली सेक्टर-20 में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कल्पिता के घर से लेकर डाकघर और अन्य रास्तों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
फुटेज में कल्पिता एक जगह नाले के पास दिखाई दीं। उसके बाद किसी सीसीटीवी फुटेज में वह नहीं दिखाई दीं। पुलिस ने दो-तीन दिन पहले भी नाले में खोजबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद फिर से पुलिस टीम ने अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन अंतिम लोकेशन कल्पिता की उसी नाले के पास मिली। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने एनडीआरएफ के विशेषज्ञों को बुलाया और उनकी मदद से शाम को कल्पिता का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से गुमशुदा महिला का शव सेक्टर-19 के नाले से निकाला गया है। परिजनों ने उनकी पहचान कर ली है। महिला डिप्रेशन में थी। पति एक निजी कंपनी में अधिकारी रहे हैं। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह चलते-चलते नाले में गिर गईं।