फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Woman doctor cheated of Rs 59 lakh by showing fear of porn video scam

Noida : पोर्न वीडियो स्कैम का डर दिखाकर महिला डॉक्टर से 59 लाख की ठगी, 48 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट

Thu, 25 Jul 2024 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:32 AM IST
सार

जालसाजों ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला चिकित्सक को करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बदमाशों ने मनी लॉन्ड्रिंग में जेल जाने की बात कहकर डॉक्टर से कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली।

विज्ञापन
Noida: Woman doctor cheated of Rs 59 lakh by showing fear of porn video scam
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का डर दिखाकर महिला चिकित्सक से 59 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला चिकित्सक को करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बदमाशों ने मनी लॉन्ड्रिंग में जेल जाने की बात कहकर डॉक्टर से कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित सेक्टर-77 निवासी डॉ. पूजा गोयल की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


डॉ. पूजा दिल्ली के एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को दी शिकायत में डाॅ. पूजा गोयल ने कहा कि 13 जुलाई को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और तुरंत कॉल कथित तौर पर मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी। वहां से महिला चिकित्सक को बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं।  
विज्ञापन


महिला पर पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके नाम से अरेस्ट वारंट जारी होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में नरेश गोयल के साथ सामने आने की बात भी बताई गई। जालसाजों ने कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला चिकित्सक की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। इससे बाद स्काइप कॉल पर रखकर डराकर करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इससे डरकर डॉ. पूजा ने 15 जुलाई को 59.54 लाख रुपये जालसाजों के बताये खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब जालसाजों ने महिला पर और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाना शुरू किया तब उन्हें ठगी की आशंका हुई। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed