{"_id":"537f380eb4b64db41fb98f17086de5b8","slug":"noida-will-get-the-gift-of-mini-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा को मिला एक और मिनी तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा को मिला एक और मिनी तोहफा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्फाबाद के निवासियों को मिनी स्टेडियम का तोहफा एक साल में मिल जाएगा। इसकी नींव रविवार को रख दी गई है। इसमें अखाड़े के साथ ही इंडोर गेम्स की तमाम सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
नींव रखकर मिनी स्टेडियम के काम की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। प्राधिकरण के पीई एचएन सिंह ने आश्वस्त किया कि 15 महीने के भीतर ये तैयार हो जाएगा।
ढाई एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मिनी स्टेडियम में दो हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
इसमें कोच के लिए आठ कमरे और 50 प्रशिक्षुओं के लिए हॉस्टल भी बनेंगे। स्टेडियम में जॉगर्स ट्रैक, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, चेस और कैरम बोर्ड खेलने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
साथ ही कार पार्किंग, एसी प्लांट रूम, जेनरेटर रूम, पंप रूम आदि बनाने की भी योजना है। सोलर सिस्टम से बिजली का इंतजाम होगा। इस स्टेडियम में अखाड़ा भी बनेगा, जिससे पहलवानों को बढ़िया प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन