{"_id":"686b1546b0becef0070547f7","slug":"noida-wanted-thief-who-used-to-travel-by-flight-arrested-in-encounter-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : फ्लाइट से आता-जाता था... फाइव स्टार में रुकता, सात राज्यों में वांछित चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : फ्लाइट से आता-जाता था... फाइव स्टार में रुकता, सात राज्यों में वांछित चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 07 Jul 2025 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 06:01 AM IST
सार
आरोपी चोरी और धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से जाता था और सूट-बूट पहनकर रेकी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात राज्यों के अलग-अलग शहरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शिव कुमार उर्फ लखविंदर बावरिया को नोएडा पुलिस ने फेज-3 में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से जाता था और सूट-बूट पहनकर रेकी करता था।
विज्ञापन
इसकी वजह से कोई शक नहीं करता था और अगले दिन वारदात करके फ्लाइट से दिल्ली या नोएडा आ जाता था। पुलिस ने आरोपी से हुई पूछताछ के आधार पर चोरी के जेवर खरीदने वाले अनिल कुमार झा, अंकुर सोलंकी को भी पकड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
खुद को हिमायती बता ठग लेता था
आरोपी उन्हीं घरों में घुसता था, जिनमें सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग होते हैं। खुद को उनका रिश्तेदार या जानकार बताता था और कहता था कि परिवार के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुछ ही देर में छापा पड़ने वाला है। इससे बचाने का डर दिखाकर गहने और अन्य कीमती सामान समेट कर फरार हो जाता था। रेकी कर तालाबंद फ्लैट का लॉक तोड़कर चोरी करता था।
विज्ञापन
10 लाख के गहने बरामद
पुलिस ने आरोपी से 10 लाख के गहने, बाइक, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद जेवरात में पिछले दिनों मामूरा गांव, गढ़ी चौखंडी गांव और सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में हुई चोरी के भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, जून में आरोपी दो बार गोवा गया था। वहां कसीनो में जाकर बेटिंग भी की। यहां कसीनो में रहने के साथ उसने वारदात भी की है।
अकेले करता था वारदात
डीसीपी ने बताया कि शिव ज्यादातर वारदात अकेले करता था। दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के अलावा गोवा, जयपुर, हरिद्वार, मनाली, मसूरी, गोवा, मुंबई समेत कई राज्यों में वारदात कर चुका है। इन शहरों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। वह दूसरे शहरों में वारदात करने फ्लाइट से जाता था और पांच सितारा होटल में रात गुजारता था। सूट-बूट बूट पहना होने की वजह से कोई संदेह भी नहीं करता था।