फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida two students tops UPSEE examination 2017

UPSEE में नोएडा के अभिषेक और प्रत्यूष ने किया टॉप, ऐसे की थी तैयारी

Mon, 29 May 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 29 May 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
noida two students tops UPSEE examination 2017
pratyush

प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। नतीजों में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) में ग्रेटर नोएडा के अभिषेक मलिक और बीटेक बायोटेक  में प्रत्यूष श्रीवास्तव ने यूपीएसईई में प्रदेश में टॉप किया है। टॉप पांच में जिले के कई और बच्चों ने भी जगह बनाई है।

विज्ञापन


डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यूपीएसईई की परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा में प्रदेश से कुल 169170 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 156211 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। एकेटीयू के मुताबिक काउंसलिंग की प्रक्रिया जून में यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद होगी।
विज्ञापन


प्रत्यूष श्रीवास्तव ने  एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा से सीबीएसई12वी में 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।  फिजिक्स में 100 में 100 अंक मिले हैं। वे परिवार के साथ सेक्टर 35 में रहते हैं। प्रत्यूष ने बताया कि परीक्षा में घंटों को नहीं बल्कि समझकर पढ़ने को महत्व दिया, जिसके कारण उन्होंने तमाम परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोचिंग भी ज्वाइन की थी।  जेईई मेन में उनकी ऑल इंडिया रैंक 727 रही हैं और एडवांस का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएफए में टॉप करने वाले अभिषेक मलिक ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएसईई में 250 में 208 अंक प्राप्त किए हैं। कैंब्रिज स्कूल से उन्होंने सीबीएसई 12वीं में 80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। नीट और एम्स की परीक्षा दी है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। परीक्षा को लेकर तनाव कभी भी नहीं लिया। विषय को समझकर और टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से अच्छे नंबर मिले हैं। 

बच्चों की पढ़ाई के लिए छोड़ दिया अपना मकान
नोएडा। यूपीएसईई में बीटेक आर्किटेक्चर में तीसरा स्थान पाने वाले सुशय भगत ने सेक्टर- 28 स्थित विश्व भारती स्कूल से सीबीएसई12वीं में 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। गणित में 100 में 100 जबकि कैमेस्ट्री में 99 नंबर प्राप्त किए हैं। कंप्यूटर साइंस में 98 नंबर मिले हैं। पिता राकेश भगत इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि समय को वह बहुत महत्व देते हैं। इस वजह से सेक्टर- 82 स्थित अपना मकान छोड़कर सेक्टर- 28 में किराए का मकान लिया ताकि बच्चों का स्कूल आने जाने में समय खराब न हो।

बीएफए में प्रियंका ने पाया तीसरा स्थान
सेक्टर -20 निवासी प्रियंका ने यूपीएसईई की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जबकि लड़कियों में अव्वल रही हैं। प्रियंका ने बताया कि अच्छे पेपर होने के बाद भी 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुछ विषयों में उन्हें कम नंबर मिले हैं। इससे वह निराश नहीं हैं।


बीटेक बायोटेक में सिद्धार्थ यादव तीसरे नंबर पर
ग्रेटर नोएडा के  सिद्धार्थ यादव ने यूपीएसईई की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डीपीएस ग्रेटर नोएडा से सीबीएसई12वीं में 94 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें फिजिकल में 98 अंक मिले हैं। एमयूईईई ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed