{"_id":"a8603b83b859d49450cdda96bdb20db5","slug":"noida-trying-to-get-clean-city-status-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ शहर का दर्जा पाने की कोशिश में जुटा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ शहर का दर्जा पाने की कोशिश में जुटा नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 Jan 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के चुनिंदा शहरों को स्वच्छ शहर का प्रमाणपत्र मिलेगा। इसे पाने की कोशिश में नोएडा भी जुट गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शनिवार को प्राधिकरण के एसीईओ राजेश प्रकाश ने सभी इंजीनियरों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक देश भर के करीब 75 शहरों को स्वच्छ शहर का दर्जा दिया जाना है। स्वच्छ शहर का सर्वे करने के लिए भारत सरकार की टीम एक हफ्ते में नोएडा आने वाली है।
विज्ञापन
इसलिए एसीईओ ने बैठक बुलाई गई है, जिसमें इंजीनियरों को अपने सर्किल में सभी मार्गों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को की साफ-सफाई दुरुस्त करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
इंजीनियरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जब तक टीम सर्वे करके न चली जाए तब तक सड़कों की खुदाई न करें। अगर बहुत जरूरी है तो उसे तत्काल दुरुस्त भी करें। निर्माण कार्य को करने से पहले पूरे स्थल को ढक लें।
जन स्वास्थ्य विभाग को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जिससे कहीं भी कूड़ा न दिखे। वर्क सर्किल इंजीनियरों को भी यह जिम्मेदारी दी गई है।