फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Transporters to increase fair by 25 percent decision to be taken this week

नोएडा : 25 फीसदी तक माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ाएंगे ट्रांसपोर्टर, इस सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जाएगा फैसला

Mon, 29 Jun 2020 10:14 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Jun 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Noida Transporters to increase fair by 25 percent decision to be taken this week
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

तेल के दाम में लगातार उछाल से दिल्ली एनसीआर में महंगाई का झटका लगने वाला है। नोएडा के ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई भाड़े में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। भाड़ा बढ़ा तो इससे उत्पादों की लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक इसी सप्ताह ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित होने जा रही है। इसमें बढ़े किराए के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। एसोसिएशन ने लोकल रूट पर 200 और लंबे रूट पर 5000 रुपये तक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ट्रांसपोर्टर खामोश थे, लेकिन दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद सहित पड़ोसी राज्यों से माल ढुलाई भाड़ा बढ़ने पर नोएडा के ट्रांसपोर्टर भी झटका देने की तैयारी में हैं। हालांकि, मई के अंतिम सप्ताह से ही किराए में बढ़ोतरी के संकेत दिए जा रहे थे, लेकिन उम्मीद थी कि डीजल की दरें कुछ कम होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं हुआ, जून में ही डीजल लगभग 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर नगर में इसी सप्ताह होने वाली बैठक में बढ़े किराए का एलान कर दिया जाएगा। नोएडा के 450 से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों के करीब पांच हजार वाहन खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा औद्योगिक इकाइयों का सामान इधर से उधर पहुंचाने का काम करते हैं। 

नोएडा से दिल्ली के अलावा बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच व्यावसायिक वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही होती है। ऐसे में भाड़ा बढ़ने पर सब्जियों के साथ-साथ खाने-पीने की अन्य वस्तुओं पर महंगाई की मार पड़ना तय है।

उद्योगों का होगा हाल बेहाल

बिजली कटौती के बीच जनरेटरों का महंगा खर्च पहले ही जिले के उद्योगों की कमर तोड़े हुए है। अब भाड़े में बढ़ोतरी से उद्योगों पर दोहरी मार पड़ने जा रही है। हजारों उद्योगों में जिले के ट्रांसपोर्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। भाड़े में वृद्धि के बाद उत्पादन लागत में भारी इजाफा तय है।

नोएडा से प्रस्तावित किराया (रुपये में)
स्थान- पहले- प्रस्तावित 
लोकल रूट 1000 1200
गाजियाबाद 2000 2500
दिल्ली एयरपोर्ट 4000 5000
कानपुर 15000 17500
लखनऊ 16000 19000
आगरा 8000 10000
मुंबई 30000 35000
पटना 34000 38000    
हरिद्वार 10000 13000

(किराया कैंटर की श्रेणी के माल वाहनों का है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed