{"_id":"5f92a2528ebc3e9bbb18d438","slug":"noida-terminal-to-be-branded-with-handicraft-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के पास देशभर के हैंडीक्राफ्ट से रू-ब-रू हो सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के पास देशभर के हैंडीक्राफ्ट से रू-ब-रू हो सकेंगे
Fri, 23 Oct 2020 02:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:58 PM IST
सार
- एयरपोर्ट के पास बनेगा प्रदेश का पहला हैंडीक्राफ्ट कॉमन फैसिलिटी सेंटर
- ईपीसीएच को आठ एकड़ जमीन आवंटित करने की तैयारी
विज्ञापन
Handicraft shawl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा एयरपोर्ट के पास जल्द ही प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनेगा। इसमें देशभर के हैंडीक्राफ्ट से लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) को जल्द ही आठ एकड़ जमीन आवंटित करने की तैयारी है। ईपीसीएच के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने भी इस पर सहमति दी है। प्रस्ताव यीडा आते ही जमीन आवंटित कर दी जाएगी।
हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार की तरफ से सीएफसी बनाने का प्रस्ताव शासन को दिया गया है। शासन को यह प्रस्ताव पसंद आया है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन आवंटन हो जाएगी। हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के लिए एयरपोर्ट के पास सीएफसी बनेगा।
राकेश कुमार ने बताया कि सीएफसी को बनाने के लिए आठ एकड़ जमीन की जरूरत है। इसमें टेस्टिंग लैब, डिस्प्ले जोन आदि बनेंगे, ताकि देशभर के निर्यातक और आयातक को एक ही जगह पर सुविधाएं मिलें। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट की इकाइयों में कुछ चीजें कॉमन होती हैं। उनकी इकाई लगाने के बजाय सीएफसी में लगाया जाएगा। इससे उद्यमियों को फायदा मिलेगा। डिस्प्ले जोन में उत्पादक अपने-अपने उत्पाद लगा सकेंगे।
विज्ञापन
खरीदारों को उन इकाइयों तक नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि सीएफसी में ही उन्हें उत्पाद देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि यमुना प्राधिकरण पहले ही हैंडीक्राफ्ट पार्क बना रहा है, जिसमें 80 से अधिक आवंटन भी किए जा चुके हैं। उन उत्पादकों को सीएफसी से बड़ी सुविधा मिल जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने भी आश्वस्त किया है कि जैसे ही उनको प्रस्ताव मिलता है, वैसे ही जमीन आवंटित कर दी जाएगी।