फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida student beaten, stripped, blackmailed, allegedly by seniors

नोएडा में रैगिंग, वीडियो भी बनाया

Fri, 18 Apr 2014 01:28 PM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Noida student beaten, stripped, blackmailed, allegedly by seniors

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 16 स्थित एक कॉलेज के पहले साल के एक छात्र को मारने और उसके बाद उससे यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। उसी कॉलेज के सीनियर छात्रों ने उस लड़के के साथ ऐसा किया है। यही नहीं इस घटना को उन्होंने मोबाइल से रिकार्ड कर उससे ब्लैकमेल पैसे भी ऐठें हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 46 मे उस कॉलेज का हॉस्टल है, जहां यह घटना हुई है। लड़के ने जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की तो उन्होंने सीनियर छात्रों से मोबाइल फोन तो ले लिया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद करनाल के रहने वाले उस लड़के को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उस लड़के ने बताया कि मेरे संस्थान के ही कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने मेरे साथ मारपीट की, मुझे यौन प्रताड़ित किया। वह मेरे हॉस्टल में ही रहते हैं।

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Noida student beaten, stripped, blackmailed, allegedly by seniors

प्रताड़ना सहने वाले उस छात्र का कहना था कि जब मैंने यह घटना अपने कॉलेज प्रशासन को दी तो उन्होंने उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और अब वो उनलोगों की मुझसे समझौता कराना चाहते हैं।

लड़के के परिवारवालों का कहना है कि हमारे कई बार कहने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लेकिन अब तक उनमें से किसी सीनियर छात्रों से पूछताछ नहीं की गई है।

लड़के के रिश्तेदारों का कहना है कि सीनियर छात्रों ने ना केवल मारा है बल्कि पैसे मांगने के लिए वीडियो क्लिप भी बनाई है। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed