फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida stadium budget increased 5 times from its real budget

नोएडा स्टेडियम का बजट 68 करोड़ से हुआ 350 करोड़

Tue, 10 Jun 2014 10:59 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Jun 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
Noida stadium budget increased 5 times from its real budget

किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने तक कुल बजट में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि तो समझ में आती है, लेकिन पांच गुनी वृद्धि चौकाने वाली बात है।

विज्ञापन


नोएडा में क्रिकेट ग्राउंड का बजट पांच गुना बढ़ गया। आला अफसरों की जानकारी के बिना बढ़े बजट का खुलासा सोमवार को एसीईओ की समीक्षा बैठक में हुआ।

दरअसल, नोएडा में विश्व स्तर का क्रिकेट ग्राउंड बनाने के लिए 23 दिसंबर 2011 को काम शुरू हुआ। 12.76 एकड़ में इस ग्राउंड को बनाने के लिए उस समय करीब 68 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया। बाद में यह बजट कम पड़ने लगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा को मिलेगी सौगात, अखिलेश यादव करेंगे घोषणा
विज्ञापन


निर्माण कार्य के साथ बजट भी बढ़ता गया। अब तक करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि काम अब भी बाकी है। कंसलटेंट ने काम पूरा होने तक करीब 350 करोड़ रुपये खर्च करने का एस्टिमेट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्टेडियम की समीक्षा करने के लिए प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने सोमवार को बैठक बुलाई थी, जिसमें बजट पर भी चर्चा हुई।

इतना ज्यादा पैसा खर्च होने की बात सुनकर एसीईओ भी चौंक गए। उन्होंने 350 करोड़ रुपये के खर्च के आकलन को नामंजूर कर दिया। साथ ही अब तक के खर्च की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिए जाने का निर्देश दिया।

बाकी स्टेडियम पर भी असर
नोएडा स्टेडियम का पूरा निर्माण तीन चरणों में होना है। पहले चरण में क्रिकेट ग्राउंड बन रहा है। इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2014 में पूरा करने का लक्ष्य था। अब दिसंबर तक संभावित है। इस देरी का असर स्टेडियम के बाकी निर्माण पर भी पड़ेगा। दूसरे चरण में एथलेटिक स्टेडियम, मल्टीलेवल गोल्फ ड्राइविंग रेंज, शूटिंग रेंज और इंडोर स्टेडियम का निर्माण होना है। तीसरे चरण में एक्वॉटिक स्टेडियम और बाउलिंग लेन बनने हैं। मौजूदा फुटबाल ग्राउंड पर हॉकी स्टेडियम और रामलीला ग्राउंड पर फुटबॉल स्टेडियम भी बनाया जाना है। इंडोर स्टेडियम में 1200 वाहनों के लिए दो मंजिला पार्किंग बनाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed