ये 8 बातें हो सकती हैं एसएसपी वैभव कृष्ण के निलंबन का आधार, परत दर परत सच आया सामने
बताया गया है कि उन्हें सर्विस नियम तोड़ने के लिए निलंबित किया गया है। हालांकि वायरल वीडियो और चैट की जांच के बाद भी कई ऐसी बातें सामने आई हैं जो एसएसपी के निलंबन की वजह हो सकती हैं और अब इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जानिए क्या हो सकती हैं वो वजहें जो सामने आ रही हैं...
• एक महिला से चैट की वायरल वीडियो की गुजरात के फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट आते ही वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया है।
• फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में वह वीडियो और चैट सही पाए गए हैं, जिसे वैभव कृष्ण ने फर्जी बताया था।
• फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि वीडियो एडिटेड और मार्फ्ड नहीं था (No sign of Edit, alteration medication, morphing was observed in this video)
• वैभव ने वायरल वीडियो के संबंध में खुद एफआईआर कराई थी, मेरठ के एडीजी और आईजी को जांच सौंपी गई थी।
• जांच के दौरान आईजी ने फॉरेंसिक लैब को वीडियो भेजा था।
• वैभव ने पत्रकार वार्ता खुद बुलाकर दी जानकारी थी और पत्रकार वार्ता में शासन को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट को लीक कर दिया था।
• अधिकारी आचरण नियमावली के उल्लंघन किये जाने के कारण वैभव कृष्ण सस्पेंड हुए।
• वैभव कृष्णा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं जिसे लखनऊ के एडीजी एसएन साबत को सौंपा गया है। उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट देनी होगी।