{"_id":"5fbbcb228ebc3e9b7d3ff105","slug":"noida-software-engineer-girl-suicides-suspects-of-love-affair-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के मामले का शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के मामले का शक
Mon, 23 Nov 2020 08:15 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-20 में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने पंखे से लटककर रविवार रात आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मूल रूप से पिपरिया लखीमपुर के रहने वाले बलराम चौधरी अपनी बेटी 20 वर्षीय शिल्पा चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सेक्टर-20 के ई ब्लॉक में रहते हैं।
विज्ञापन
शिल्पा चौधरी एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। वह फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। शनिवार रात को शिल्पा ने अपने कमरे में दुपट्टा से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन