{"_id":"5d78d1978ebc3e93ab3b735f","slug":"noida-sector-62-metro-station-pistol-found-in-woman-bag-during-security-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर युवती के बैग से मिली पिस्तौल, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर युवती के बैग से मिली पिस्तौल, ये है पूरा मामला
Wed, 11 Sep 2019 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : twitter
नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग में पिस्तौल बरामद हुई। इसके तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह युवती एक समाचार एजेंसी में काम करती है। जब मेट्रो स्टेशन 62 पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसका बैग चेक किया तो उसमें से एक पिस्तौल निकली और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि बैग में मिली पिस्तौल महिला के दोस्त की थी।
विज्ञापन
नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि महिला की पहचान गुड़गांव की रहने वाली पायल के तौर पर हुई है। वह एक समाचार एजेंसी में काम करती है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्तौल उसके दोस्त कामेश्वर की है। कामेश्वर के पास पिस्तौल रखने का लाइसेंस है।