{"_id":"669b96af986205707105df6a","slug":"noida-s-it-and-data-center-companies-affected-due-to-microsoft-s-service-shutdown-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप: नोएडा की आईटी और डाटा सेंटर कंपनियों पर पड़ा असर, कंपनियों में काम हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप: नोएडा की आईटी और डाटा सेंटर कंपनियों पर पड़ा असर, कंपनियों में काम हुआ प्रभावित
Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM IST
सार
विंडो ऑपरेशन धीमा होने के कारण कुछ भी खोलने पर कई मिनट तक पेज कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था। शहर की कई अन्य आईटी कंपनियों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Microsoft
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने का असर नोएडा की आईटी और डाटा सेंटर की कंपनियों पर पड़ा। शुक्रवार को इन कंपनियों में कामकाज प्रभावित रहा। सेक्टर-62 में अदाणी की डाटा सेंटर कंपनी में भी कामकाज ठप रहा, यहां विंडो ऑपरेशन धीमा रहा। कर्मचारियों ने बताया कि पूरा सिस्टम बार-बार हैंग हो जा रहा था।
विज्ञापन
कुछ भी खोलने पर कई मिनट तक पेज कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था। यहां माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर पर काम चलता है। इसी तरह से शहर की कई अन्य आईटी कंपनियों में भी यही हाल रहा। कई जगहों से सर्वर में दिक्कत की समस्या सामने आई। खास बात यह रही कि स्थानीय इंजीनियर इस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। हालांकि आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में लगे सॉफ्टवेयर ठीक तरीके से काम कर रहे थे और उनकी संस्था में किसी ने काम में बाधा की शिकायत नहीं की। इसी तरह से गौतमबुद्ध नगर के लीड बैंक मैनेजर ने भी किसी तरह की बाधा से इनकार किया। शहर के कुछ प्रमुख बैंकों के चीफ मैनेजरों ने भी कहा कि उनका काम ठीक तरीके से चलता रहा।
विज्ञापन